फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: एक करोड़ की अफीम के साथ बरेली के दंपती गिरफ्तार, संभल में करने जा रहे थे सप्लाई

Fri, 04 Nov 2022 07:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दंपती मधेपुरा जिले के वासुदेव नाम के व्यक्ति से अफीम लाकर इधर-उधर इलाके में सप्लाई करते थे। एसएसपी ने दंपती को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बिसौली पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त मेें तस्कर दंपती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीरगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान एक करोड़ छह लाख रुपये की अफीम के साथ बरेली के तस्कर दंपती पकड़े गए। उनके पास एक बोलेरो बरामद हुई है। वे संभल में अफीम सप्लाई करने जा रहे थे। रास्ते में सैदपुर-करेंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपती को जेल भेज दिया है। बोलेरो सीज कर दी गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने तस्करों का खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार रात इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय कुमार पांडेय टीम के साथ सैदपुर-करेंगी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि करेंगी की ओर से काले रंग की बोलेरो सैदपुर की ओर जा रही है। उसमें नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कतगांव के नजदीक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर के पास नाकाबंदी करके वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद वहां आई काले रंग की बोलेरो गाड़ी पुलिस ने रोक ली। एक व्यक्ति गाड़ी चला रहा था जबकि एक महिला उसके बराबर बैठी थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दंपती हैं और संभल जिले में एक रिश्तेदारी में जा रहे हैं। पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली। उसमें पांच किलो 386 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ छह लाख 75 हजार रुपये बताई गई। गाड़ी कब्जे में ले ली गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाने ले जाकर उनसे सख्ती से पूछताछ हुई तो व्यक्ति ने अपना नाम इंद्रपाल पुत्र बद्रीसिंह ठाकुर निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना सिरौली जिला बरेली बताया। पकड़ी गई महिला उसकी पत्नी गीता है। उसका मायका बिहार के जिला मधेपुरा के भीर की बस्ती में है। गीता उसकी दूसरी पत्नी है लेकिन कोई बच्चा नहीं है।

दंपती मधेपुरा जिले के वासुदेव नाम के व्यक्ति से अफीम लाकर इधर-उधर इलाके में सप्लाई करते थे। एसएसपी ने दंपती को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बिसौली पवन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें