फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फावड़े से हमला कर भाई की नाक काटने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर उसकी नाक दांतों से काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव रिसौली निवासी उपदेश कुमार ने अपने भाई दुर्गेश और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट, फावड़े से हमला करने तथा नाक काटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप था कि घरेलू विवाद के दौरान बीते दिनों दुर्गेश ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट के दौरान उसकी नाक दांतों से काट ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी दुर्गेश और उसकी पत्नी को बिल्सी नगर स्थित बदायूं स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें