उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में मक्का के खेत में पानी पहुंच जाने से गुस्साए लोगों ने शनिवार दोपहर सोमपाल, उनकी पत्नी रेशमवती और 16 वर्षीय बेटे अतुल की घर में घुसकर पिटाई कर दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमपाल ने अपराह्न कोतवाली आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। दूसरे पक्ष के सत्येंद्र की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। संवाद