मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। ड्यूटी के लिए पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मतगणना कार्मिक मंडी समिति में प्रवेश पाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) मनोज कुमार ने सोमवार को मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणना के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। बिना पहचान पत्र के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।