फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: थानों में बन रहे परामर्श केंद्र, अब जल्द निस्तारित होंगी महिलाओं की समस्याएं

विज्ञापन
बिल्सी में महिला परामर्श केंद्र का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। महिलाओं की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। थाने पहुंचने वाली महिलाओं की समस्याओं को मौके पर निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए सभी थानों में परामर्श केंद्र बनाए जा रहे हैं। बिल्सी थाना परिसर में 71.25 लाख रुपये की लागत से महिला परामर्श केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं की अमूमन शिकायत रहती है कि थानों में उनकी शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया जाता है और ना ही उन्हें सुना जाता है। सरकार ने गंभीरता से लिया और फैसला लिया कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई। पहले खुले में बनाई गई हेल्प डेस्क तक पहुचने में महिलाएं संकोच करतीं थीं। बाद में अस्थायी तौर पर महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग कमरा दे दिया गया। अब थाना परिसर में महिला परामर्श केंद्र का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से बजट भी जारी कर दिया।
इन परामर्श केंद्रों में कितनी शिकायतें आईं और कितनी निस्तारित हुईं, इसका लेखा-जोखा उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। यहां महिला पुलिस अधिकारियों के साथ ही कुछ सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं संबद्ध किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें