बिसौली में राशन की दो नई दुकानों की बढ़ोत्तरी की जा रही है, जो शासनादेश के अनुकूल नहीं है। इस संबंध में डीएम को शिकायत भेजकर नई दुकानों के प्रस्ताव रद कराए जाने की मांग की गई है। बिसौली कस्बा निवासी आदेश गुप्ता और प्रदीप शर्मा ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि पूर्ति विभाग ने बिसौली में दो नई दुकानों का प्रस्ताव किया है। शासनादेश के अनुसार चार हजार यूनिट पर एक दुकान होनी चाहिए। इस हिसाब से यहां नौ दुकानें होनी चाहिए लेकिन एक अधिक है। कुल 10 दुकानें हैं। इसके बावजूद भी दो नई दुकानों का प्रस्ताव कर दिया गया है। शिकायत कर्ताओं ने डीएम से मांग की है कि शासनादेश के विरुद्ध बढ़ाई जा रहीं दुकानों का आवंटन रद कराया जाए।