फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खस्ताहाल बसें चलवा रहा निगम, रास्ते में दे रहीं धोखा

विज्ञापन
(22 बीडीएन-34)कादरचौक रोड पर खड़ी खराब बस।संवाद
विज्ञापन
बदायूं/कादरचौक। परिवहन निगम द्वारा 17 बसें नीलाम किए जाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है। अभी और भी तमाम खस्ताहाल बसें अलग-अलग मार्गों पर दौड़ रहीं है। यही वजह रही कि मंगलवार को कादरचौक होकर गुजरने वाली तीन रोडवेज बसें धोखा दे गईं, जिससे तमाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गंजडुडवारा जा रही एक रोडवेज बस लालपुल के पास जाकर खराब हो गई। बताते हैं कि उसमें तमाम यात्री सवार थे। चालक और परिचालक ने उसे चलाने की काफी कोशिश की लेकिन बस आगे नहीं बढ़ी। यात्रियों को वहीं उतरना पड़ा। वह दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए।
दूसरी रोडवेज बस करीब दो बजे खराब हुई। यह बस कादरचौक होते हुए गंजडुडवारा जा रही थी। उसमें करीब 40-50 यात्री सवार थे। यह बस कादरचौक इलाके में सिसैया नगला गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक पिछले एक साइड के दोनों पहिये पंक्चर हो गए। सवारियों को रास्ते में उतरना पड़ा।
विज्ञापन

तीसरी बस कासगंज में जाकर पंक्चर हुई। वहां भी यात्रियों को परेशानी हुई। बताते हैं कि कादरचौक रोड से गुजरने वाली रोडवेज बसों से भी परिवहन निगम को अच्छी आमदनी है। इसके बावजूद रोड पर खस्ताहाल में बसें दौड़ाई जा रहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें एक बस खराब होने की सूचना मिली थी। अन्य बसों के बारे में जानकारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें