फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बदायूं भाग आया एक और कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ला किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब तक बदायूं लौटने के बाद लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं लेकिन अब दिल्ली से कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद भी भाग कर आ रहे हैं। अभी गाजियाबाद से भागकर आए पॉजिटिव के परिवार वालों की सैंपल रिपोर्ट नहीं आई थी कि अब ककराला में एक पॉजिटिव मरीज दिल्ली से रोडवेज बस में सफर करके भाग आया। चौथे दिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में पता चला तो पूरा मोहल्ला सील करा दिया गया। उसके परिवार वालों को होम क्वांरटीन करा दिया गया है। छानबीन चल रही कि उसके संपर्क में और कितने लोग आए। वह कौन सी बस से आया था। फिर टेंपो से सफर करके ककराला पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें