फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 16 नए रोगी मिले, संख्या बढ़कर 81 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिन लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं वे भी तेजी से संक्रमण का शिकार हो रहे है। मंगलवार को जिले में एक बार फिर 16 नए रोगी मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या अब बढ़कर 81 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ने के बाद भी लोग एहतियात से काम नहीं ले रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर 1833 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 957 की आरटीपीसीआर और 876 की एंटीजन जांच कराई गई। मंगलवार को छह लोगों को आरटीपीसीआर और दस लोगों को एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मंगलवार को चार रोगी स्वस्थ भी हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 81 तक पहुंच गई है।
नए मिले रोगियों में शहर में नई सराय, सिविल लाइंस, कल्यान नगर के अलावा कादरचौक, जगत, वजीरगंज, खेड़ा नवादा आदि इलाकों के हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि 11 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। सभी को क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें