फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफः दूसरे प्रांतों से लौटे 20 लोगों को ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। क्षेत्र के गांव रायपुर के 20 लोग सोमवार रात किसी तरह से दूसरे राज्यों से अपने गांव पहुंचे थे। गांव के लोगों को इस बारे में पता लग गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आ गए। इन 20 लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया। सभी लोगों ने रात किसी तरह खेतों में खुले आसमान में नीचे बिताई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। इसके बाद गांव के लोगों ने इनको गांव में घुसने दिया। एहतियात के तौर पर इन सभी को अगले 14 दिन के लिए घरों में आईसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें