फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन नए मरीज मिले, पांच स्वस्थ्य हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 28 हो गई। मंगलवार को तीन नए रोगी मिले इसके साथ ही पांच रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी बढ़ गई है। जून में कोरोना मुक्त हो चुके बदायूं में प्रतिदिन नए रोगी मिल रहे हैं। एक दिन में सात-सात नए मरीज तक मिल रहे हैं। सोमवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग स्थानों से 1796 लोगों के सैंपल लिए। इनमें 852 सैंपल की आरटीपीसीआर और 854 की एंटीजन जांच कराई गई। इनमें तीन रोगी मिले हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पांच रोगी स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय रोगियों की संख्या 28 हो गई है। मंगलवार को मिले तीन रोगियों के परिवार और उनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने के बाद इन सभी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। सभी रोगियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें