बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को एक रोगी स्वस्थ हुआ तो चार नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। सभी संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। इनके परिवार और संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को भी जिले में सात नए रोगी मिले थे।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 1800 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 900 लोगों की आरटीपीसीआर और 900 की एंटीजन जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक महिला और तीन पुराने हैं। नए मिले संक्रमितों में शहर के लालपुल का एक, उझानी के गांव बादुल्लागंज, उझानी नगर और सहसवान के एक-एक रोगी हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर 1765 से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। कांट्रैक्ट एंट ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है वहीं चार नए संक्रमित मिलने के साथ सक्रिय रोगियों की संख्या अब 18 हो गई है।