बदायूं। कोरोना से बचाव के इंतजामों को लेकर रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में बैठक आयोजित हुई, जिसमें निर्णय लिया गया है कि जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक एंबुलेंस लगाई जाए। दो एंबुलेंस जिला अस्पताल में लगा दी गई हैं। जिले के उझानी, सहसवान, दहगवां, दातागंज, बिसौली और समरेर स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक एंबुलेंस लगाई गई हैं। कोरोना से बचाव के लिए एंबुलेंस स्टाफ की एक टीम गठित की गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि कहीं संदिग्ध की सूचना पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए। एंबुलेंस स्टाफ को सैनिटाइजर, मास्क, पर्सनल प्रोटेक्ट किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। संदिग्धों को भर्ती कराने की जिम्मेदारी जिला प्रभारी रोहित यादव और स्टाफ को दी गई है।