फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भागे संदिग्ध को गांव से उठा लाई पुलिस, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल से चुपचाप निकल भागे संदिग्ध मरीज को पुलिस ने पकड़ने के बाद उसे दोबारा भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर हजरतपुर इलाके के एक युवक को दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। युवक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज बताया जा रहा था। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उससे दूरी बना ली थी। शाम को उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वार्ड में ले जाने के दौरान मरीज ने कर्मचारियों को चकमा दे दिया और अस्पताल से निकल गया। उसके सैंपल आदि ले लिए गए थे, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई। उसके गायब होने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस उसे देर रात तक खोजती रही। रविवार सुबह वह घूमते हुए अपने गांव पहुंच गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें