बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रहे रामलीला मेला में सोमवार को एक रेस्टोरेंट पर तेज धमाके के साथ प्रेशर कुकर फट गया। उसके टुकड़े रेस्टोरेंट के ऊपर टीनशेड में जा लगे। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदार और तमाम लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि उस वक्त प्रेशर कुकर में चने उबल रहे थे।
रामलीला मेला में मां वैष्णों देवी नाम से रेस्टोरेंट का पंडाल लगा है। दुकानदार शंकर सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि सोमवार दोपहर बाद उनके रेस्टोरेंट पर ग्राहक खाना खा रहे थे। उस दौरान प्रेशर कुकर में चने उबल रहे थे। सभी कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ प्रेशर कुकर फट गया। उसका ढक्कन रेस्टोरेंट के ऊपर पड़े टीनशेड में जा लगा। धमाके की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर जा गिरे। उन्होंने बताया कि कुकर में काफी समय से सीटी नहीं आई थी। कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे कुकर फट गया। गनीमत यह रही कि कुकर के ज्यादा टुकड़े नहीं हुए और वह इधर-उधर नहीं गिरे, जिससे लोग बाल-बाल बच गए। केवल कुकर और चने का नुकसान हुआ है।
कूकर का टेड़ा पड़ा ढक्कन। संवाद