फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनुबंधित बस मालिकों ने दी 18 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी

Wed, 14 Aug 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
एआरएम को ज्ञापन देते अनुबं​धित बसों के मालिक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अनुबंधित बस मालिकों ने मंगलवार दोपहर अपनी कई समस्याओं को लेकर एआरएम अजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लगातार उनके बिलों में कटौती कर परेशान किया जा रहा है। अगर यह समस्याएं खत्म नहीं हुई तो वह 18 अगस्त से बसों की हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एआरएम कार्यालय पहुंचे अनुबंधित बस मालिकों ने बताया कि लगातार उनके बिलों में 80 फीसदी की कटौती की जा रही है। बस मालिकों का कहना है कि अब तक जो कटौतियां हुई हैं। उन्हें वापस कराया जाए। अगर कटौतियां वापस नहीं कराई गईं या फिर बंद नहीं हुई तो वह अपनी मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनुबंधित बसों की हड़ताल कर देंगे। इस दौरान रोनित दुआ, सुरेश चंद्र शर्मा, प्रियंका गंगवार, धीरेंद्र कुमार समेत कई बस मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें