(21 बीडीएन-25)विद्युत कार्यालय पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को उन्होंने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने संविदाकर्मियों का पैसा हड़पने वाली कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संविदाकर्मी कार्रवाई होने के बाद ही धरना-प्रदर्शन खत्म करने की मांग पर अड़े रहे।
मंगलवार को धरना-प्रदर्शन के 14वें दिन सभी प्रदर्शनकारी अर्द्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। संविदाकर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन को प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सौदान सिंह, मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार आदि ने संबोधित किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हैं। संवाद्