फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संविदा कर्मी ने बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 1.40 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। एक संविदा कर्मचारी ने ओटीएस के तहत बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर तीन लोगों से 1.40 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने संविदा कर्मचारी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

देव नगर कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह, फैंसी कॉलोनी की संगीता पत्नी शैलेंद्र सिंह और ग्राम ब्योली निवासी उमेश भारती ने विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि ओटीएस योजना के तहत छूट दिलाने के नाम पर संविदा कर्मचारी ने उनसे क्रमश: 60 हजार, 50 हजार और 30 हजार रुपये ले लिए लेकिन बिल जमा नहीं किया। जब उनके पास नोटिस आया, तब उन्हें ठगी के बारे में जानकारी हुई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें