फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंवरगांव-आंवला सड़क बननी शुरू, राहगीर को मिलेगी राहत

Wed, 16 Oct 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कुंवरगांव में भरे जा रहे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। बदायूं-आंवला रोड पर कुंवरगांव कस्बे में लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क अब बनना शुरू हो गई है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को बनाने व गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया गया। कुंवरगांव कस्बे में लंबे समय से कई सड़कें उधड़ी पड़ी हैं। आंवला-बदायूं मुख्य मार्ग पर झबरा की पुलिया से लेकर गंज मोड़ तक जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की बदहाली का आलम यह था कि उड़ती धूल के गुबार की वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। लेकिन, अब कस्बे में कई जगह टूटी सड़क बनाने व कुछ जगहों पर गड्ढामुक्त करने काम किया जा रहा है। बता दें कि यह सड़क आंवला तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें