फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांग्रेसियों ने निकाली सिलिंडर की शवयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गैस सिलिंडर की शवयात्रा निकालकर उसको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन में मौके पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज राजस्थान हो या छत्तीसगढ़ या फिर कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश, वहां पर गैस सिलिंडर की कीमत इतनी अधिक नहीं है। हमारे प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत इतनी बढ़ गई है कि मध्यमवर्ग और गरीब तबके के लिए अब गैस से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा कि उज्जवला योजना के अंतर्गत जिन परिवारों को गैस सिलिंडर मुफ्त में मिले थे, उनमें से लाखों परिवारों ने दोबारा गैस ही नहीं भरवाई। इस मौके पर सुरेश राठौर, वीरेश तोमर, डॉ. राम रतन पटेल, सोनपाल सिंह, मोरध्वज राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें