एसएसपी को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्रोत-कांग्रेस
बदायूं। सिरसा दबरई के नितेश हत्याकांड को लेकर सोमवार दोपहर कांग्रेस के पदाधिकारी एसएसपी से मिले। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह दोपहर के समय एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात करते हुए कहा कि 23 जुलाई को सिरसा दबरई गांव में 12 साल के नितेश की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। 26 जुलाई को उसका शव मिला था लेकिन अभी तक हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने बालक की हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया जल्द ही कातिल पकड़े जाएंगे। इस दौरान बालक के पिता सोरन सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, गौरव राठौर, जिला महासचिव इख्लास हुसैन, जिला सचिव अनिल पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद