फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की आवाज

Thu, 01 Aug 2024 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराने और आपातकालीन कक्ष में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। दो घंटे तक चले धरने के बाद चिकित्साधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता आपातकालीन कक्ष के पास ही धरना देने को बैठ गए। नगर अध्यक्ष पाराशर ने कहा कि अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। आपातकालीन कक्ष में महज छह बेड ही उपलब्ध हैं। उन्होंने कुछेक डॉक्टरों पर बाहर की दवा के पर्चे लिखने का भी आरोप लगाया।
मरीजों के लिए और बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए उन्होंने चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मुजाहिद रजा, डॉ. खलील अहमद, अवधेश श्रीवास्तव और अच्छन आदि रहे। चिकित्साधीक्षक गंगवार ने बताया कि बाहर से दवा मंगाने के लिए कोई पर्चा नहीं लिखा जाता। एक्सरे किए जाते हैं और आपातकालीन कक्ष में छह बेड हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें