फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संविधान के साथ छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
बिल्सी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत लोगों को समझाते कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। संविधान को बचाए जाने को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बदायूं चौराहा पर स्थित टी स्टाल पर लोगों से चाय पर चर्चा की। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी नुसरत अली ने की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से संविधान पर उंगली उठाई जा रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश के संविधान में परिवर्तन कर गरीबों के हितों के लिए बने अधिकारों को खत्म करने का प्रयास कर रही है, जो गरीबों के लिए काफी घातक साबित होगा। संविधान में अगर कोई भी बदलाव किया जाता है अथवा छेड़छाड़ की जाती है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, मुशाहिद सैफी, अनुग्रह सिंह, किशनवीर, श्रीपाल सिंह, आबिद अंसारी, सोमेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें