कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। जिले में पार्टी दो सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी।
रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की खूबियों के बारे में बताया। कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि पार्टी ने महिला घोषणा पत्र को शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र नाम दिया है। प्रियंका गांधी महिलाओं को सशक्त कर राजनीति में आगे लाना चाहती हैं। कांग्रेस ने ही इंदिरा गांधी के रूप में देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दी थी। भारतीय राजनीति में पहली बार महिलाओं के लिए अलग शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया गया है। सुनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं का राज्यों की विधानसभा ओर देश की संसद में प्रतिनिधित्व पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। कांग्रेस महिलाओं को उनका हक दिलाएगी। इस मौके पर राम रतन पटेल, अरबाज रजी, बफाती मिया आदि रहे। सोमवार को कांग्रेस पार्टी शहर में शक्ति यात्रा निकालेगी।