फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुल का निर्माण शुरू कराने के लिए कांग्रेसियों ने शुरू किया सत्याग्रह

विज्ञापन
सत्याग्रह में लोगों को संबोधन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्त्रोत स्वंय
विज्ञापन
बदायूं। मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू कराने के लिए कांग्रेसियों ने अधूरे बने पुल के पास ही सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार दस सालों में मुढ़ा पुख्ता पुल के दो पिलर तक नहीं बना सकी। मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण की धनराशि जारी होने का भाजपाइयों का प्रचार केवल जुमलेबाजी है। साथ ही दातागंज क्षेत्र में चीनी मिल, भूमिहीन किसानों को कृषि भूमि का पट्टा दिया जाए। बोले- सत्याग्रह, पुल का निर्माण शुरू होने तक चलता रहेगा। इस मौके पर जिला महासचिव सत्यम यादव, जिला सचिव गिरीश चंद्र, कुंवर पाल सिंह, एडवोकेट वेद प्रकाश, ओमवीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें