दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में किसान के परिवार वालों से बात करता कांग्रेस का प्रत
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में रविवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल किसान हरीराम के परिवार वालों से मिला। यहां बता दें कि हरीराम की हत्या 11 जून को पीट-पीटकर की गई थी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी सात आरोपी गिरफ्तार नहीं किए हैं।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने द्वियोरी गांव में किसान हरीराम की बेटी मीरा और भतीजे अवनीश से मुलाकात की। बेटी ने पिता की हत्या किए जाने का वायरल हो रहा वीडियो दिखाया। बोली-इतनी निर्ममता से दबंगों ने हत्या की बावजूद इसके नामजदों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी इस मामले में सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह गुर्जर, पिछड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं दूसरी दातागंज कोतवाली के इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धांत का कहना है कि आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। सातों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।