फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

Mon, 06 Nov 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ के समापन पर मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड पर नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन हो गया। आत्मीय पारिजनों, शक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र की लोक कल्याणार्थ विशेष आहुतियां दीं। दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार के अलावा अन्य संस्कार भी संपन्न हुए।
विज्ञापन

यज्ञशाला में विराट दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। मातृ शक्तियों और देवकन्याओं ने हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए। शांतिकुंज हरिद्वार से आयी टोली नायिका श्याम राठौड़ ने कहा कि संस्कार जीवन की अनमोल संपत्ति हैं। सत्कर्मों से जीवन महकता है। सूर्य की तरह चमकता है। शांतिकुंज से आयी ब्रह्मवादिनी द्रौपदी, ललिता, शिवानी, हेमा, सविता का देवकन्याओं ने अभिषेक कर स्वागत किया। शांतिकुंज के त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व में 1001 दीक्षा संस्कार, 51 विद्यारंभ, 51 पुंसवन संस्कार, 201 उपनयन संस्कार आदि संपन्न हुए। आचार्य वरण का पूजन ध्रुव यादव और आर्येंद्र यादव, दीपक पुंडीर ने आरती की। शक्ति कलश का पूजन सुखपाल शर्मा, सुनील यादव, राममोहन शर्मा ने किया। दीप पूजन जेल अधीक्षक डा. विनय कुमार और उनकी पत्नी डा. ममता द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें