फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 लाख की अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कादरचौक इलाके में बाइक लेकर अफीम सप्लाई करने आए थे तस्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर पसेई मोड़ के पास से बरेली के दो अफीम तस्कर पकड़ लिए। उनके पास से अफीम भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शाम को दोनों तस्कर जेल भेज दिए गए।
एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर उनकी टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि पसेई मोड़ के नजदीक बाइक सवार दो तस्कर खड़े हैं। संभवता उनके पास नशीला पदार्थ है। वे उस पदार्थ को बेचने की फिराक में हैं। उन्होंने कुछ लोगों से इसका जिक्र भी किया है।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ वेदपाल सिंह और एसआई रामहेश सिंह ने तुरंत मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मोड़ पर खड़े दो लोगों को पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास एक किलो अफीम बरामद हुई। उन्हें तुरंत थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कटका भरत निवासी रामसेवक पुत्र तुलाराम और भमोरा थाना क्षेत्र के गांव झिझरी निवासी चुन्नीलाल पुत्र रामप्रसाद बताया।
विज्ञापन

दोनों तस्करों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीदकर लाते हैं। फिर उसे बरेली, बदायूं और आसपास के जिले में सप्लाई कर देते हैं। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी हैं। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि तस्करों से बरामद अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें