दबतोरी में रेलवे स्टेशन के पास शाहबाद रामपुर रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर भीषण जाम। संवाद
दबतोरी। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की डोर में उस समय रुकावट आ गई, जब ग्राम दबतोरी में मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। गर्मी और उमस के बीच बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं बेचैन रहे। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई।स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आधा घंटे बाद आवागमन सुचारू कर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया गया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि जाम न लगे, इसके लिए पुलिस मौके पर तैनात रही, पुलिस की वजह से ही जाम जल्दी खुलवा दिया।