फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लाखों रुपये के सामुदायिक शौचालय बना डाले, अब ज्यादातर पर लगे ताले

Tue, 24 Oct 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सिंगलर गर्स स्कूल के पास बना सार्वजनिक शौचालय में लगा ताला।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर से लेकर गांव तक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था, ताकि लोग खुले में शौच के लिए न जाएं और बाहर से आने वाले लोग भी सामुदायिक शौचालयों का उपयोग कर सकें पर लाखों रुपये खर्च करके बनाए गए इन अधिकांश शौचालयों में ताले लटके हैं क्योंकि लोकार्पण के बाद इनके संचालन के लिए नगर पालिका को फर्म ही नहीं मिली।
विज्ञापन

ओडीएफ योजना के तहत शहर समेत सभी पंचायतों में लाखों रुपये खर्च करके सामुदायिक शौचालयों को बनवाया गया था। बदायूं-उसावां रोड पर शहर में सिग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास सामुदायिक शौचालय बनवाने में सवा सात लाख रुपये की लागत आई। करीब तीन साल पहले बनाकर तैयार कर दिया गया, लेकिन आज तक इसे खोला नहीं गया। रानी लक्ष्मीबाई चौराहा (डीएम चौराहे) से ऑडिटोरियम की तरफ जाते समय नगर पालिका द्वारा सामुदायिक शौचालय बनाया गया था। लोकार्पण के बाद आज तक यह दोबारा खुल नहीं सका।

अधिकतर रहता है बंद : कादरचौक में ग्राम पंचायत असरासी में बना सामुदायिक शौचालय सफेद हाथी साबित हो रहा है। वह कभी खुलता है तो कभी नहीं। अधिकांश समय उस पर ताला लगा रहता है। इसकी वजह से लोग उसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। कई बार तो लोगों को खुले में जाने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने कहा कि सार्वजानिक शौचालय लोगों के उपयोग के लिए बनाए गए हैं। इसको बंद नहीं रखना चाहिए। अगर यह बंद हैं तो नगर पालिका को इसको खुलवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

-

सिंगलर गर्स स्कूल के पास बना सार्वजनिक शौचालय में लगा ताला।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें