फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए 151 आवेदन, 23 को होगा सामूहिक विवाह

Wed, 14 Feb 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
डीएम ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर बैठक की। इसमें संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लें कि वर-वधू में किसी प्रकार का कोई विवाद तो नहीं है। सभी धर्मों को उनके रीति रिवाज के अनुसार ही शादी कराई जाए। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएं। परिसर के मुख्य द्वार पर शहनाई बजाकर स्वागत किया जाए। वधु के ब्लाक के अनुसार जोड़ों को एक कोड अलॉट किया जाएगा। जिसके अनुसार उनको बैठने के लिए केबिन की व्यवस्था की जाए। विवाहित जोड़ों के लिए शौचालय, उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन व सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन नि:शुल्क दिए जाएं। वाहन पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइंस में हो। विवाह के बाद में वैवाहिक जोड़ों को प्रमाण पत्र दिए जाएं। संपूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी प्रकार के असामाजिक तत्वों को प्रवेश नहीं करने दिया जाए। इस अवसर पर सीडीओ शेषमणि पांडेय, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी कमल किशोर, डीडीओ सेवाराम चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें