फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिवहन विभाग के कार्यालय का संचार नेटवर्क ठप, नहीं हो पाया काम-काज

Sun, 05 May 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन विभाग के कार्यालय में पिछले दो दिन से पूरा संचार नेटवर्क ठप पड़ा है। लाइसेंस से संंबंधित कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कार्यालय में अब सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। अब जब भी नेटवर्क ठप होता है, तो पूरा कामकाज ठप हो जाता है। इसी तरह पिछले दो दिन से पूरा नेटवर्क ठप पड़ा है। इन दो दिनों में कई आवेदक वापस चले गए। वह दूर दराज से अपना लाइसेंस बनवाने परिवहन विभाग के कार्यालय में आए थे। यहां आकर पता चला कि कोई कामकाज ही नहीं हो पा रहा है। कार्यालय से उन्हें कोई मदद भी नहीं मिल पाई। इससे आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा। एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता ने बताया कि कार्यालय के सभी कर्मचारी वाहनों की व्यवस्था में लगे हैं। इससे मतदान के बाद ही कार्यालय खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें