फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब छूटने के बाद फंदे से लटककर दे दी जान

Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में शनिवार रात फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। परिवार वालों ने उनकी शराब की लत छुड़वा दी थी। इसलिए करीब तीन साल से वे अवसाद में थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 45 वर्षीय नन्हेलाल खेतीबाड़ी करते थे। उनके बेटे प्रदीप ने बताया कि उनके पिता पहले शराब पीने के आदी थे। इससे परिवार वाले उनसे काफी परेशान रहते थे। परिवार वालों ने उनका काफी उपचार कराया। डॉक्टर के कहने पर उन्हें नजरबंद रखा तब कहीं उनकी शराब की लत छूट गई लेकिन तब से वे अवसाद के शिकार हो गए।
करीब तीन साल से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया था। उन्हें घर से भी ज्यादा बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। शनिवार रात वह किसी तरह घर के बाहर निकल गए और उन्होंने गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। एसओ शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें