फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, युवक की मौत

Tue, 24 Oct 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक विजय पाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
आसफपुर। बिसौली-आसफपुर रोड पर गहोरा गांव के नजदीक रविवार रात एक टेंपो और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में 18 वर्षीय विजयपाल की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी टेंपो में टेंट का सामान लादकर आसफपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मय वाहन मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उन्हें चंदौसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर निवासी विजयपाल नजदीक में ही एक टेंट की दुकान पर काम करते थे। रविवार को टेंट का सामान लेकर वे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर में गए थे। वहां से सामान लेकर देर रात आसफपुर लौट रहे थे। वे खुद ही टेंपो चला रहे थे। उनके साथ टेंट दुकान पर ही काम करने वाले आसफपुर निवासी जुगलकिशोर (30) और अजीत (28) भी टेंपो में बैठे थे।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गहोरा गांव के नजदीक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को टेंपो से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां विजयपाल को मृत घोषित कर दिया गया। जुगल किशोर और अजीत को चंदौसी रेफर कर दिया गया। सोमवार दोपहर बिसौली कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें