फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाविद्यालय की छात्राओं ने बनाई तिरंगा रंगोली

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रा रंगोली बनती हुई। स्रोत:महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। शहर के घंटाघर के पास में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में तिरंगा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने श्वेत, केसरिया और हरे रंगों से आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने देशभक्ति की भावना को रेखांकित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की गौरवी साहू, कुमकुम बाला, अंशिका, सानिया, कसफना, रितिका, राधा, श्रेष्ठा, साफिया, हिंबा, पूजा, नेहा, मुस्कान, राबिया, सविता, लक्ष्मी सहित कई छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। प्राचार्य वंदना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करना और आजादी के अमृत महोत्सव को सार्थक रूप में मनाना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय का सभी शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें