फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक सप्ताह पीछा नहीं छोड़ेगी ठंड, इसके बाद हो सकता है परिवर्तन

विज्ञापन
पुलिस लाइन ग्राउंड में बच्चों के साथ धूप का आन्नद लेती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को भी ठंड का सितम जारी रहा। सुबह से कोहरा छाया रहा तो उसके छंटने के बाद बादलों ने आसमान को घेर लिया। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप के दर्शन हुए तो लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए तो काम करने वाले भी कमरों से बाहर आ गए। हालांकि सर्दी के आगे धूप बेअसर रही। मौसम के जानकारों के अनुसार, फिलहाल एक हफ्ते सर्दी पीछा नहीं छोड़ने वाली है। इसके बाद मामूली परिवर्तन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


दिसंबर में सर्दी अपने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। 13 व 14 जनवरी को तो न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया था। इस दौरान लोग पूरे दिन की धूप को तरस गए। बीच-बीच में धूप निकली भी तो उसका असर शीतलहर के आगे ठंडा ही रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में तो मामूली बढ़ोतरी हुई पर ठंड वैसी ही पड़ती रही।
मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा था वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे धूप निकली, जिसके बाद लोगों को जहां धूप सेंकने को मिली, वे वहां बैठ गए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, जो आसार बन रहे हैं उनको देखते हुए ठंड फिलहाल एक सप्ताह पीछा नही छोड़ने वाली। हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी होती रहेगी, लेकिन इसका कोई खास असर मौसम पर नहीं पड़ेगा। एक सप्ताह बाद मौसम में मामूली परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। इस सप्ताह भी बादल छाए रहने के आसार बन रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में बच्चों के साथ धूप का आन्नद लेती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें