बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ों में जाते लोग। संवाद
बदायूं। जिले में बूंदाबांदी की वजह से ठंडक बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह से चल रही सर्द हवा ने भी परेशान कर दिया।
सोमवार को एकाएक मौसम में बदलाव नजर आया। रविवार देर रात करीब एक बजे फिर सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी होने के साथ ही ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। यही कारण रहा कि दिन में धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे सूरज की तपिश भी काम नहीं आई। दिन भर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.3 व न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिक डा. आलोक सागर ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। मामूली बूंदाबांदी के बाद तेज धूप निकलेगी। संवाद