फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल की मैस के खाने में कॉकरोच निकलने का फोटो वायरल, दावा- ये अक्सर होता रहता

Sat, 01 Oct 2022 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

फोटो के साथ दावा किया गया है कि मैस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। अगर वह टिफिन सेवा शुरू कराते हैं, तो उसे बंद करा दिया जाता है। इस संबंध में बात करने पर हॉस्टल के वार्डन डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि छात्रों की ओर से अभी भोजन की गुणवत्ता खराब होने या भोजन में कीड़े-मकोड़े निकलने की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
इसी फोटो को बताया जा रहा मेडिकल कॉलेज की मैस का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में राजकीय मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल में मैस से मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार को भोजन में कॉकरोच निकलने का एक फोटो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो ब्वॉयज हॉस्टल के भोजन का है।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल के मैस के भोजन का एक फोटो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ है। फोटो में भोजन के साथ कॉकरोच दिख रहा है। फोटो के साथ दावा किया गया है कि मैस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इसके अलावा अक्सर भोजन में कीड़े-मकोड़े निकलते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में छात्र-छात्राओं को बाहर से भोजन करने को मजबूर होना होता है। अगर वह टिफिन सेवा शुरू कराते हैं, तो उसे बंद करा दिया जाता है। इस संबंध में बात करने पर हॉस्टल के वार्डन डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि छात्रों की ओर से अभी भोजन की गुणवत्ता खराब होने या भोजन में कीड़े-मकोड़े निकलने की कोई शिकायत नहीं आई है। इस बारे में जानकारी करेंगे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें