तीन-चार वर्षों से वेतन न मिलने से परेशान सचिव और कोआपरेटिव कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण धर्मशाला में उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ की सभा के बाद जुलूस की शक्ल में जाकर सचिव और कर्मचारी एआर कोआपरेटिव से मिले और उन्हें सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उनका पूरा बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाए और उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाए। इससे पूर्व ब्राह्मण धर्मशाला में सचिवों और कर्मचारियों ने सभा कर कहा है कि सहकारिता विभाग द्वारा कई वर्षों का वेतन न देकर काम लिया जाना मानवाधिकार के विपरीत है। उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वे 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सभी समितियों में ताले पड़े हुए हैं। उन्होंने संकल्प ले लिया है कि जब तक वेतन नहीं मिलता है, समितयों पर ताले जड़े रहेंगे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह यादव, उमेश चंद्र शर्मा, दीनदयाल यादव, तारिक हुसैन, मनोज कुमार, रामखिलाड़ी शर्मा, नानक चंद्र, अजब सिंह, वासुदेव गुप्ता, श्रीपाल सिंह, चंद्र शेखर शर्मा, नौवत राम, राजवीर सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार शर्मा, साकिर अली, अनेक पाल सिंह, शिव कुमार उपाध्याय, रामेंद्र पाठक, दिनेश कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।