फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चौराहे से सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट ने खदेड़े डग्गामार, दो निजी बसें सीज

विज्ञापन
रोडवेज चौराहे पर डग्गामार वाहनों को चेक करते सीओ आलोक मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिं?
विज्ञापन
दिवाली से भैयादूज तक रोडवेज चौराहे को ही बना लिया था अड्डा
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेताया- दोबारा खड़े मिले तो वाहन किए जाएंगे सीज
बदायूं। रोडवेज स्टैंड के चौराहे से शुक्रवार की दोपहर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने डग्गामार वाहन खदेड़ दिए। उन्होंने डग्गामार वाहन चालकों को चेतावनी दी कि अगर चौराहे पर वाहन दोबारा खड़े मिले तो सीधे उन्हें सीज किया जाएगा। इस दौरान चौराहे पर खड़ीं दो प्राइवेट बसें सीज भी कर दी गईं।
दिवाली पर रोडवेज चौराहे पर डग्गामार वाहनों ने अपना कब्जा जमा लिया था। खासकर भैयादूज पर डग्गामार और प्राइवेट बसों ने यहां की व्यवस्था ही बिगाड़ दी। यहां तैनात यातायात पुलिस कर्मी ने रोकने की कोशिश की थी लेकिन एक प्राइवेट बस के मालिक ने आकर उसको हड़का दिया था। बावजूद इसके पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। भैयादूज के दोनों दिन रोडवेज चौराहे पर फैली अव्यवस्था और पुलिस की लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसका असर शुक्रवार को देखने को मिला।
विज्ञापन

दोपहर के समय सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजेश कुमार और यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर अब्दुल सत्तार खां रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने चौराहे पर खड़े डग्गामार वाहनों को खदेड़ दिया तो वहीं दो प्राइवेट बसों को पकड़ लिया। सीओ सिटी ने उन्हें सीज करा दिया। एक सवारी कार भी सीज की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज चौराहे पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस और यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर के साथ चेकिंग की गई। डग्गामार वाहनों को खदेड़ा गया। दो प्राइवेट बसें सीज की गईं हैं। चेतावनी दी गई है कि अब वाहन खड़े पाए गए तो उन्हें भी सीज किया जाएगा।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें