फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना अनुमति लखनऊ गई सीएमओ की सरकारी गाड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
सीएमओ की गाड़ी छतिग्रस्त होने के बाद सीएमओ कार्यालय पर खड़ी एसीएमओ की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिना अनुमति लखनऊ जा रही सीएमओ की सरकारी गाड़ी ने शाहजहांपुर के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएमओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीएमओ समेत अन्य जिम्मेदार गाड़ी बिना अनुमति चालक द्वारा ले जाने की बात कह रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि हेपेटाइटिस बी के सेंपल लेकर गाड़ी लखनऊ भेजी गई थी।
विज्ञापन


सवाल यह कि सीएमओ की गाड़ी अगर सरकारी काम से लखनऊ जा रही थी तो सीएमओ को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी। जानकारी नहीं थी तो सीएमओ ने अपने चालक को शनिवार की सुबह क्यों नहीं बुलाया। हादसे के बाद अधिकारी कह रहे हैं कि गाड़ी में हेपेटाइटिस बी के सेंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे।
यहां बता दें कि हर माह नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन, सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह के डिमांड लेटर पर गाड़ी व चालक भेजने का काम करते आ रहे थे। इस बार गाड़ी हादसा ग्रस्त हो गई तो सीएमओ और नोडल अधिकारी दोनों ही बिना अनुमति गाड़ी ले जाने का आरोप चालक पर लगा रहे हैं। चालक से हकीकत स्पष्ट होती, लेकिन उसका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। एक्सीडेंट के बाद गाड़ी छोड़कर कहीं चला गया है।
विज्ञापन



यह था खेल
स्वास्थ्य विभाग में सरकारी गाड़ी तो कम ही हैं, सरकारी काम के लिए गाड़ियों का प्रबंध किया जाता है। इसके नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन हैं। लखनऊ गाड़ी जाने-आने के नाम पर 15 हजार रुपये का खर्चा दिखाया जाता है। इसमें गाड़ी और तेल दोनों का खर्चा शामिल रहता है। गाड़ी का खर्चा बचाने के लिए सरकारी गाड़ी को ही भेज दिया गया। भुगतान किराए की गाड़ी का निकाला जाता है।

ऐसे हुआ हादसा
जिला अस्पताल से सेंपल लेकर जा रही सीएमओ ऑफिस की सरकारी गाड़ी शनिवार सुबह करीब छह बजे लखनऊ के लिए निकली थी। तेज रफ्तार चल रही कार ने शाहजहांपुर के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका स्थानीय सीएचसी पर इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग आया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी थाने पर खड़ी करा दी है।

मुझे जानकारी ही नहीं थी कि उनकी गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर लखनऊ गया है। सुबह ऑफिस जाने के लिए चालक को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। ममैं पैदल ही ऑफिस पहुंचा। यहां पता चला कि गाड़़ी से दुर्घटना हुई है। चालक के आने के बाद ही पता लगेगा कि क्यों गया था। - डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें