फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएमओ बोले- खसरा नहीं खुजली के शिकार हैं बच्चे

विज्ञापन
गांव में जानकारी लेते सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय।
विज्ञापन
सीएमओ ने उसहैत के कई वार्डों में जाकर की बच्चों के बारे में जानकारी
विज्ञापन

कार्ड बने होने के बावजूद लोगों ने बच्चों का नहीं कराया है टीकाकरण
उसहैत (बदायूं)। उसहैत कस्बे में फैले खसरे की सूचना पर शनिवार को सीएमओ प्रदीप कुमार वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई वार्डों में जाकर बच्चों के बारे में जानकारी हासिल की। सीएमओ का कहना है कि गांव में खसरे के मरीज नहीं हैं। जो मरीज हैं वह मौसमी खुजली और अन्य बीमारियों के हैं।
कस्बे के वार्ड नंबर दो, चार और आठ के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी कि उनके बच्चों में खसरा फैल रहा है। अब तक कई बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं और चार बच्चों की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना था कि सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके यहां नहीं पहुंची। न ही बच्चों का टीकाकरण कराया गया, जिससे बच्चों की हालत काफी खराब है। कई बच्चे जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर शनिवार को सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार उसहैत कस्बे में पहुंचे। जिन वार्डों में खसरा फैलने की सूचना आई थी वहां जाकर उन्होंने कई लोगों से बात की और बच्चों की हालत भी देखी। सीएमओ का कहना है कि बच्चों में खसरा नहीं फैला है। उन्हें खुजली और अन्य बीमारियों से परेशानी है। उनके टीकाकरण कार्ड भी बने हैं, लेकिन किसी ने टीकाकरण नहीं कराया है। कस्बे के लोग चाहते हैं कि टीम उनके घर आकर टीकाकरण करे। फिलहाल कस्बे में एक टीम लगा दी गई है, जो बच्चों का टीकाकरण कर रही है और उन्हें दवा भी दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार तक चलेगा कस्बे में टीकाकरण
अब तक कस्बे में जो स्थिति देखने को मिली है उससे यही माना जा रहा है कि बच्चों में टीकाकरण नहीं कराया गया है। अब खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर चेकिंग कर रही है। मंगलवार तक कस्बे में टीकाकरण अभियान चलेगा। एक-एक बच्चे को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें