बदायूं। शनिवार को सीएमओ को बिना बताए चालक मनोज कुमार सरकारी गाड़ी लेकर लखनऊ चला गया था। शाहजहांपुर के पास बाइक सवार से गाड़ी टकरा गई थी। सीएमओ को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।
पता चला कि गाड़ी में हेपेटाइटिस बी के सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। इस मामले में सीएमओ ने चालक मनोज को गाड़ी चलाने पर रोक लगा दी है। उसकी जगह पर मुनेंद्र कुमार को सीएमओ का चालक बनाया गया है। साथ ही जांच कराने की बात मौखिक रूप से कही है। संवाद