फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: सात मई को बदायूं आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे भाजपाई

Wed, 03 May 2023 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान है। इससे पहले सात मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को बदायूं आ सकते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगभग निर्धारित हो गया है, लेकिन स्थान और समय अभी तय नहीं हुआ है। मुख्मयंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


बदायूं की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी के आगमन की खबर मिलने पर प्रत्याशियों ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। ताकि यहां उनके कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके।

प्रशासन और पुलिस ने भी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा से लेकर रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस परेड ग्राउंड में उतरेगा। हालांकि प्रशासन को अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें