मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व अन्य अधिकारी व
- फोटो : mathura
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, सदस्य जिला पंचायत व अपर मुख्य अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिले में उनकी जितनी भी सड़कें हैं, उनके किनारे से पौधरोपण करना और संरक्षण सुनिश्चित करें। पौधरोपण करने से पर्यावरण प्रदूषण से निजात मिलेगी और हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सभी सदस्यों से इस पौधरोपण के नेक काम में बढ़चढ़ कर भाग लें। जिला पंचायत की जो भी सड़कें हैं, उनको चिन्हित कर उनके किनारे पौधरोपण किया जाएगा।