फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच दिन छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में पिछले चार दिन से हो रही बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आयी है। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिन में बादल और सूर्य के बीच आंख मिचौनी चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगामी पांच दिन बाद छाए रहेंगे। बारिश भी संभव है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार का मौसम काफी सुहाना रहा। सुबह हल्की बारिश होने के बाद कुछ देर हवा चली। इससे मौसम में ठंडक आ गई। दिन में धूप निकलने की वजह से गर्मी ने अपना अहसास करना शुरू कर दिया। हवा न चलने की वजह से उमस हो गई। ऐसे में लोगों को सांस लेना तक दुश्वार हो गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, आने वाले पांच दिनोें में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश भी होगी। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि 29 से 30 जून के बीच मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में किसी भी खड़ी फसल में सिंचाईं व रसायन का छिड़काव न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें