बदायूं/उसहैत। उसहैत में कल्लू क्लीनिक के नाम से चल रहा अवैध अस्पताल शनिवार को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. बालकराम, वृंदा क्लीनिक समेत तीन को नोटिस जारी किया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि आयुर्वेद के अलावा अंग्रेजी दवाओं का इस्तेमाल करने पर क्लीनिक सील कर दिया जाएगा। म में एसीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत, डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी और बाबू नितिन शामिल रहे। संवाद