बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-12 के बालक व बालिकाओं के बीच वॉलीबाॅल व कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में वॉलीबाल मैच कक्षा-12 (अ) व 12 (ब) के बीच हुआ। इसमें कक्षा-12 (अ) ने जीत हासिल कर कक्षा-12 (स) के साथ फाइनल मैच खेला। जिसमें कि कक्षा-12 (अ) के छात्रों ने अपना जोश और उत्साह दिखाते हुए विजय प्राप्त की।
वहीं बालिका वर्ग में कबड्डी मैच में कक्षा-12 (अ) व 12 (ब) के बीच हुआ। मैच में कक्षा-12 (अ) ने बाजी मारकर फाइनल मैच कक्षा-12 (स) के साथ खेला। अपने हुनर और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कक्षा-12 (स) को भी परास्त कर कक्षा-12 (अ) ने जीत का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि खेल बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में भी सहयोग करने में समर्थ है। संवाद