बाबा कालॉनी में बजरंग दल के पदाधिकारियों और पुलिस से होती बहस।स्रोत-वीडियो ग्रैब
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों की पुलिस से पीड़ित परिवार के घर के बाहर तीखी झड़प हो गई। झड़प तब हुई जब पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि भाषणबाजी न करें। अन्य पुलिस कर्मियों के बीच में आने पर मामला वहीं शांत हो गया।
बाबा कॉलोनी में हुए डबल मर्डर के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए विश्व हिंदू परिषद के ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश कुमार के साथ विहिप के विभागीय मंत्री मानवेंद्र राणा और बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद में पदाधिकारी अपने वाहनों की तरफ बढ़ निकले। इसी दौरान पत्रकारों ने पदाधिकारियों से कुछ सवाल किए। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि यहां पर भाषणबाजी न करो, रास्ता साफ करो। इस कमेंट ने तूल पकड़ लिया। बजरंग दल के प्रांत संयोजक ने कहा कि प्रशासन का धन्यवाद दे रहे थे। यह कौन सी भाषणबाजी है। मामला बढ़ता देखकर अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद में मामला शांत हो सका।