फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीजेएम ने एसओ मूसाझाग को कोर्ट में किया तलब

Fri, 25 Aug 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सीजेएम कोर्ट ने मूसाझाग कोतवाल को 30 अगस्त को तलब कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने एसओ के साथ-साथ पैरोकार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीजेएम मोहम्मद साजिद की कोर्ट से जारी नोटिस के मुताबिक सरकार बनाम जाहिद थाना मूसाझाग का मामला कोर्ट में लंबित है। आरोपी नजर पुत्र कमरुद्दीन की मृत्यु रिपोर्ट थाने के माध्यम से तलब की गई थी। पैरोकार की ओर से 11 अगस्त को आख्या लाने के लिए कोर्ट से कागज प्राप्त किए, लेकिन मृत्यु आख्या कोर्ट में काफी समय बीत जाने तक नहीं लाई गई।
विज्ञापन

कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर कई बार चेतावनी दी गई। थाना पुलिस ने फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया। सीजेएम ने कोतवाल और पैरोकार पिंटू को 30 अगस्त को तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना के संबंध में विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें